Monday, April 11, 2011

तेरी सोच से निकल जाऊंगा.........

तेरे शहर तेरी सोच से निकल जाऊंगा 
किसी उदास शाम में ढल जाऊंजा 

तू जो मुकर गया है हर बात से अपनी 
देख लेना एक दिन मैं नही बदल जाऊंगा 

मत दिखा मुझको अपना पशेमान चेहरा 
जा के तू जानता है मई पिघल जाऊंगा 

चाहे लाख तरपू  तेरे इन्तजार में 
मत लौट के आना मैं संभल जाऊँगा 

तेरा होना इतना ज़रूरी तो नहीं है
मैं तो यादों के खिलोनों से बेहाल जाऊँगा

मशरुर कर दो.........

मुझे अपने बदन की खुसबू से मशरुर कर दो 
मुझे अपनी नाज़ुक बाँहों में मशरुर कर दो 

सीने से लगा का सारे ग़म दूर कर दो 
मैं तुमसे जुदा न हो पाऊँ इतना मजबूर कर दो

लेके बाहों में तुझे होटों से इतना चूम लू 
फासले शर्म -ओ-हया के तुम भी दूर कर दो

मेरी नस नस में बस जाये जान प्यार तेरा 
मैं किसी और को न देखूं इतना मगरूर कर दो

Monday, January 24, 2011

बहुत शुक्रिया ......

तू ख्वाब था मेरा अब तू आशियाँ है 
तू चाहत थी मेरी अब तू मेरा जहाँ है 
तू वो खजाना है जिसपर हक सिर्फ फ़रिश्ते रखते है 
मै फ़रिश्ता तो नहीं पर तुने समझा मुझे तेरे काबिल 
यह तेरी ही इनायत है,
तेरे साथ हर एक पल मे भी एक जिंदगी है 
तेरे साथ हर पत्थर भी एक कोहिनूर लगता है 
तेरा हर लफ्ज़ खुदा की इबादत है 
तेरी हर सांस मेरी जिंदगी की ज़रूरत है 
बस एक वादा तू करना मुझसे ,
जाना न कभी मुझसे दूर 
जो मै चला जाऊ कभी तो आंसू मत बहाना 
तेरे आंसुओ को देखकर दिल मेरा ही टूटेगा 
खुदा करे वो दिन न आये जब तेरे आंसू निकले और मैं पूछ न पाऊ
एक वादा मैं करता हु तुझसे,
आसमान बनके मै तेरे साथ रहूँगा
जिंदगी भर ही नहीं जिंदगी के बाद भी रहूँगा
धुप बनके जब तेरे गालों पर पडूंगा
तो समझना यह मैं ही हु और मुस्करा देना 
हवा बनकर तुझको सहला दूंगा ,
रात बनकर तुझे सुला दूंगा
दिन बनकर तुझे जगा दूंगा
तेरी हर सांस मै रहूँगा, तेरी हर धड़कन में मैं जिऊंगा
ज़िन्दग भर ही नहीं जिंदगी मै बाद भी तेरे साथ रहूँगा .

लिख दो.........

एक  बार  कर  के  ऐतबार  लिख  दो 

कितना  है  मुझ  से  प्यार  लिख  दो 

कटती  नहीं  या  ज़िन्दगी  अब  तरे बिना 

कितना  और  करों  इन्तिज़ार  लिख  दो 

तरस  रहे  हैं  बड़ी  मुद्दत  से 

इस  बार  अपनी  मुहब्बत  का  इज़हार  लिख  दो 

दीवानी  हों  जाये  पर  कर  हम 

कुछ  ऐसे   तुम  मरे  यार  लिख  दो 

ज़ादा  नहीं  लिख  सकते  तो  न  लिखो  तुम 

मुहब्बत  भरे  लफ्ज़  दो  चार  लिख  दो 

एक  बार  लिखो  मुहब्बत  हाय  तुम  से 

फिर  यही  जुमला  बार  बार  लिख  दो 

Thursday, December 16, 2010

चल चलते हैं उस पार सनम

चल चलते हैं उस पार सनम
जहाँ लहरों की ख़ामोशी हों

जहाँ सांसों की मदहोशी हों
जहाँ जज्बों की बेहोशी हों

जहाँ आँखों से सरगोशी हों
चल चलते हैं उस पार सनम

इक नयी आस लगाने को
इक दिल की आग बुझाने को

इक दूजे  में खो जाने को
इक पल के नाम हो जाने को

चल चलते हैं उस पार सनम

जहाँ आसान सारी राहें हों
जहाँ इक दूजे की बाहें हों

जहाँ लब पे सर्द सी आहें हों
जहाँ प्यार की कुछ पनाहें हों

चल चलते हैं उस पार सनम

Friday, November 12, 2010

फ़ायदा.............

भूलने  वाले  से  कोई  कह  दे  ज़रा ,
इस  तरह  याद  आने  से  क्या  फ़ायदा,

जब  मेरे  दिल  की  दुनिया  बसाती  नहीं ,
फिर  ख्यालों  में  आने  से  क्या 
फ़ायदा .

क्या  कहूं  आपसे  कितनी  उमीदें  थी ,
आप  क्या  बदले  दुनिया  बदल  सी  गयी .

आसरा  दे  के  दिल  तोड़  देते  हैं  मेरा ,
इस  तरह  सताने  से  क्या 
फ़ायदा .

चार  तिनके  जला  के  क्या  मिल  गया ,
मिट  सका  ना  ज़माने  से  मेरा  निशाँ .

मुझपे  बिजली  गिराओ  तो  जानू  सही ,
आशिआने  पर  गिराने  से  क्या  फैदा .

" रोये हैं बुहत "

रोये  हैं  बहुत  तब  ज़रा  करार  मिला  है
इस  जहाँ  में  किसे  भला  साचा  प्यार  मिला  है
गुज़र  रही  है  ज़िन्दगी  इम्तेहान  की  दौर  से
एक  ख़तम  हुआ  तो  दूसरा  तैयार  मिला  है
मेरे  दामान  को  खुशियों  का  नहीं  मलाल
ग़म  का  खज़ाना  जो  इसको  बेशुमार  मिला  है
वो  कमनसीब  हैं  जिन्हें  महबूब  मिल  गया
मैं  खुशनसीब  हु  मुझे  इंतज़ार  मिल  गया
ग़म  नहीं  मुझे  की  दुश्मन  हुआ  यह  ज़माना
जब  दोस्त  हाथो में  लिए  तलवार  मिला  है
सब  कुछ  खुदा  ने  तुम  को  भला  कैसे दे  दिया
मुझे  तो  उसके  दर  से  सिर्फ  इनकार  ही  मिला  है